प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध यात्रा के लिए पुलों के निर्माण के लिए सेतु भारतम्- एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें 50,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 2019 तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को रेलवे लेवल क्रॉसिंग मुक्त बनाना है। 208 नए सड़क उपरि पुल / सड़क नीचे पुल के निर्माण की परिकल्पना की गई है, जबकि 1500 पुलों को चौड़ा, पुनर्वासित या प्रतिस्थापित किया जाएगा।
सेतु भारतम् योजना के तहत चिन्हित किये गए आरओबी का राज्यवार विवरण
| क्र.सं. | राज्य का नाम | सेतु भारतम् योजना के तहत चिन्हित किये गए आरओबी की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | आंध्र प्रदेश | 33 |
| 2 | असम | 12 |
| 3 | बिहार | 20 |
| 4 | छत्तीसगढ | 5 |
| 5 | गुजरात | 8 |
| 6 | हरियाणा | 10 |
| 7 | हिमाचल प्रदेश | 5 |
| 8 | झारखंड | 11 |
| 9 | कर्नाटक | 17 |
| 10 | केरल | 4 |
| 11 | मध्य प्रदेश | 6 |
| 12 | महाराष्ट्र | 12 |
| 13 | ओडिशा | 4 |
| 14 | पंजाब | 10 |
| 15 | राजस्थान | 9 |
| 16 | तमिलनाडु | 9 |
| 17 | तेलंगाना | 0 |
| 17 | उत्तराखंड | 2 |
| 18 | उत्तर प्रदेश | 9 |
| 19 | पश्चिम बंगाल | 22 |
| कुल | 208 | |













